देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि सरकारी खर्च कम करो वहीं पर दिल्ली की मुख्यमंत्री 66000 की कुर्सी पर बैठी नजर आई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

25 मई को सीएम गुप्ता ने अपने ऑफिस में अभिनेता राकेश बेदी से मुलाकात की थी। इस दौरान वे जिस कुर्सी पर बैठी नजर आईं, वह एक प्रीमियम एग्जीक्यूटिव रिक्लाइनर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लग्जरी चेयर की कीमत ₹66,000 से लेकर ₹82,000 के बीच है। इस कुर्सी में इन-बिल्ट इलेक्ट्रॉनिक मसाज सिस्टम, जीरो-ग्रेविटी रिक्लाइनिंग, ऑटोमैटिक फुटरेस्ट और प्रीमियम लेदर जैसी खास सुविधाएं मौजूद हैं।

इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और विपक्ष ने सरकारी खर्चों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। आलोचकों का कहना है कि एक सामान्य सरकारी ऑफिस चेयर ₹10,000 से कम में आ जाती है। लोग इस महंगे वीआईपी खर्च की तुलना सीएम की पिछली सादगी वाली छवि (जैसे मेट्रो में सफर) और शहर में चल रहे जल संकट से कर रहे हैं। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *