अब तो मानना पड़ेगा केंद्र सरकार अपने वादों से मुकर रही है इसलिए बाबा रामदेव जी को आंदोलन की धमकी देनी पड़ी
उत्तराखंड हरिद्वार ,योगगुरु बाबा रामदेव ने जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है साथ ही बाबा रामदेव ने खासकर सरकारी नौकरियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नसीहत दी है झारखंड में छात्रों के आंदोलन के सवाल पर योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में चारों तरफ हंगामा है छोटे छोटे स्कूल कॉलेजों से बच्चे निकल रहे हैं. वहां टीचर, किताब, लाइट, पानी और शौचालय जैसी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की कमी है. जहां सब कुछ है, वहां पढ़ाई में नकल हो जाती है, पेपर लीक हो जाता है.
बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि खासकर सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू के दौरान 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है. अपने जाति, वर्ग, समुदाय और विचार के लोगों को नौकरी देते हैं और बाकियों को धक्का मार देते हैं यह सब अपमानजनक और लोकतंत्र के खिलाफ है. एक तरफ हम सत्यमेव जयते की बात कर रहे हैं. दूसरी तरफ पहले से तय करके लाखों करोड़ों रुपए लेकर नौकरियां बांटी जा रहीं हैं यदि देश में आंदोलन ही चलते रहे तो यह देश कैसी चलेगा.

