दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में 27 मई 2026 को “India’s Export Renaissance” पुस्तक पर विशेष विमोचन एवं चर्चा कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम निरंजन पीठाधीश्वर, अनन्त श्री विभूषित, श्रीय ब्रह्मनिष्ठ श्रीमत् परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में 27 मई 2026 को “India’s Export Renaissance” पुस्तक पर विशेष विमोचन एवं चर्चा कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम निरंजन पीठाधीश्वर, अनन्त श्री विभूषित, श्रीय ब्रह्मनिष्ठ श्रीमत् परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

🌸कार्यक्रम में देश के व्यापार, निर्यात और वैश्विक आर्थिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। लेखक डॉ. अमीय चन्द्र द्वारा लिखित पुस्तक “India’s Export Renaissance” में भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की रणनीतियों का विस्तार से वर्णन किया गया है। उपस्थित विद्वानों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे भारत की आर्थिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

🌸पूज्य गुरुजी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत केवल आध्यात्मिक शक्ति ही नहीं, बल्कि आर्थिक और वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में भी विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उद्योगों के प्रोत्साहन तथा भारतीय मूल्यों के साथ आर्थिक विकास की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।🌸

🌸कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बुद्धिजीवी, उद्योगपति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गुरुजी के पावन सान्निध्य से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा से ओतप्रोत हो उठा।🌸

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *