बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है।

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है।

पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने पिछले साल मार्च में लगभग 4,500 करोड़ रुपये में नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मैग्मा जनरल इंश्योरेंस को खरीदने की घोषणा की थी।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने इस सौदे को मंजूरी दे दी है।

हर्बल और अन्य FMCG प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में 73.6% हिस्सेदारी होगी जबकि रजनीगंधा पान मसाला बनाने वाले DS ग्रुप की 24.5% हिस्सेदारी खरीदेगा। 28 जुलाई को मिली मंजूरी की शर्तों के तहत पतंजलि अब मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की प्रमोटर बन जाएगी और कंपनी की सॉल्वेंसी और ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए कैपिटल लगाती रहेगी। वहीं DS ग्रुप अधिग्रहण करने वाले कंसोर्टियम में को-इन्वेस्टर के तौर पर शामिल होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *