मनोज ठाकुर
कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार | GANGA NEWS 24
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध प्रहार
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के क्रम में SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ-सट्टा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
दिनांक 13/09/2026 को चेकिंग के दौरान मोहल्ला मालियान से आरोपी सागर पुत्र तेजपाल निवासी मोहल्ला मालियान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को 59 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का के साथ पकड़ा गया।
आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
बरामदगी: 59 पाउच देशी शराब
पुलिस टीम:
- कॉन्स्टेबल नरेन्द्र राणा
- कॉन्स्टेबल सुमित कुमार

