जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, 14 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है और नवनिर्वाचित पदाधिकारी पारदर्शिता व निष्ठा से सहकारिता को मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा, उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, निदेशक जगमोहन राणा और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *