तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफे विजय अब राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने में जुट गए हैं।
मंगलवार को सीएम विजय ने चेन्नई में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की एक हाई-लेवल मीटिंग की इसमें डीजीपी महेश कुमार अग्रवाल समेत, मुख्य सचिव और पुलिस डिपॉर्टमेंट के आला-अफसर मौजूद रहे।
सोमवार को सीएम ने जिला कलेक्टरों की बैठक ली थी। सीएम विजय ने जिला कलेक्टरों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे बिना किसी राजनीतिक दखल के अपराधियों के खिलाफ निडर और निष्पक्ष कार्रवाई करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून के तहत सबसे ताकतवर अपराधियों को भी सजा मिलनी चाहिए

