राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस में राम लल्ला के पूर्व पक्षकार और हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत धर्मदास बाबा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर सख्त नाराजगी जताई है।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस में राम लल्ला के पूर्व पक्षकार और हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत धर्मदास बाबा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर सख्त नाराजगी जताई है।

उन्होंने चढ़ावे की कथित चोरी में शामिल लोगों के बारे में कहा है कि, उन्होंने घोर निंदनीय काम किया है, इसके लिए कोई भी सजा कम है। पूरे देश ने इस काम की निंदा की है।

उनकी हरकतों से, लापरवाही, लालच से, समाज में बहुत गलत धारणा बनी है।

धर्मदास बाबा ने राम मंदिर में व्यवस्था में बदलाव करने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि ट्रस्ट की जगह मंदिर का कामकाज महंताई व्यवस्था में चलना चाहिए।

धर्मदास बाबा का कहना है कि मंदिर में हुई गड़बड़ी से राज्य सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी चोर को नहीं छोड़ेंगे। पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा। सीएम योगी इस मामले में जरा भी लापरवाही नहीं बरतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *