मनोज ठाकुर
कोतवाली कनखल
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजा के साथ 03 गांजा तस्कर पुलिस ने दबोचे
नशे के कारोबार की कमर तोड़ने हेतु SSP नवनीत सिंह ने जिले में कर रखी हैं कई टीमें तैनात
धोखा देने के लिये ट्रॉली बैग और कट्टे में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा
एक-एक किलो के पैकेट बनाकर की जा रही थी तस्करी
कहां से लाये और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन
पुलिस/जनता की नजरों से बचने के लिए कपड़ों के ट्रॉली बैग का किया जा रहा था इस्तेमाल
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा नशा तस्करों सहित वांछित अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुण्डा तत्वों एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को कनखल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान श्रीयंत्र पुल से बैरागी कैंप की ओर पैदल आते तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग एवं एक सफेद रंग के कट्टे में पैकेट बनाकर टेप से लपेटा गया कुल 32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में, लगभग एक-एक किलो के पैकेट बनाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों द्वारा कपड़ों के ट्रॉली बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था।
बरामदगी के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की थी योजना पुलिस कर रही डिटेल इन्वेस्टिगेशन।
नाम पता आरोपित
- दिपेश पुत्र गोल्डन झा निवासी बैरागी कैंप, ट्रांसफर वाली गली, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार
- रणजीत लाकड़ा पुत्र विशु लाकड़ा निवासी ठोकर नंबर 10, झुग्गी-झोपड़ी, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार
- आदित्य राय पुत्र मुकेश राय निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत।
बरामदगी
- दिपेश के कब्जे से 11 किलो 35 ग्राम गांजा
- रणजीत के कब्जे से 14 किलो 32 ग्राम गांजा
- आदित्य के कब्जे से 07 किलो 32 ग्राम गांजा
कुल बरामदगी
32 किलो 106 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम
- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
- उ0नि0 नरेन्द्र सिंह रावत
- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
- हे0का0 188 प्रमोद शर्मा
- का0 1312 रणजीत सिंह
- का0 1185 गजय तोमर

