मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा जाट और गुर्जर समाज को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
सोमवार को जाट महासभा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा की गलती हुई है तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर विवाद खत्म किया जा सकता है
प्रदर्शन के दौरान जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती तो समाज अपने तरीके से जवाब देना जानता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राजकुमार भाटी पर किसी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा हो। इससे पहले भी वे अन्य समाजों पर बयानबाजी कर चुके हैं।

