जिला कारागार में चल रही है गंगा कथा सुनने से से शुद्ध होता है मन और कट जाते हैं सारे पाप- पंडित अधीर कौशिक

गंगा कथा सुनने शुद्ध होता है मन-पंडित अधीर कौशिक


हरिद्वार, 5 अगस्त। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में रोशनाबाद जिला जेल में आयोजित संगीतमय गंगा कथा के दौरान कथाव्यास पंडित संजय कृष्ण ने गंगोत्री से गंगासागर तक पड़ने वाले विभिन्न तीर्थो का महत्व बताते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए पृथ्वी पर आयी गंगा की महिमा अनंत है।

गंगा जल के दर्शन और आचमन मात्र से ही कल्याण हो जाता है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि कारागार में इस तरह के धार्मिक आयोजन से कैदियों के मन में सकारात्मक बदलाव आता है। धर्म और संस्कार से जुड़कर ही व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि कैदियों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ा जाए।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि मां गंगा की कथा सुनने से मन शुद्ध होता है और पापों का नाश होता है। भगवा हिंदू सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, प्रदेश प्रवक्ता दीपक पवार, स्वामी रूद्रानंद सरस्वती, बृजमोहन शर्मा, यजमान जलज कौशिक, सत्यम शर्मा, मनोज कुमार, ऋषि शर्मा, डा.दिनेश बाली, पंचपुरी हलवाई समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष सोमपाल कश्यप, सनी लखेड़ा, चमन कुमार, संजू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *