यूजीसी और आरक्षण रिफॉर्म को लेकर सामान्य वर्ग के द्वारा विशाल मशाल जलूश का आयोजन किया

मनोज ठाकुर

हरिद्वार ब्रेकिंग – यूजीसी और आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज का विशाल मशाल जुलूस और बाइक रैली

हरिद्वार में यूजीसी और आरक्षण के फॉर्म को लेकर स्वर्ण समाज ने ऋषिकुल मैदान से ऋषिकुल चौक तक विशाल मशाल जुलूस और बाइक रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज के कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडे साधु संतों की उपस्थिति में और मशाल लेकर शामिल रहे,

पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के समझाने के बाद समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सुनील गुप्ता जी को सौंपा।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *