आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब भारत के साथ व्यापार शुरू करने के लिए तड़प रहा है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब भारत के साथ व्यापार शुरू करने के लिए तड़प रहा है।

पाकिस्तान शुगर मिल्स एसोसिएशन ने सरकार से गुहार लगाई है कि वह भारत को चीनी निर्यात करने की मंजूरी दे।

एसोसिएशन के एक सीनियर प्रतिनिधि ने द न्यूज को बताया कि इस कदम से देश में चीनी का अतिरिक्त स्टॉक कम हो सकता है और चीनी मिलों की स्थिति सुधर सकती है।

पाकिस्तानी चीनी मिल उद्योग को उम्मीद है कि अगर सरकार मंजूरी देती है तो इससे 600 मिलियन डॉलर तक की विदेशी मुद्रा कमाई हो सकती है।

रिपोर्ट में प्रतिनिधि के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान में चीनी उद्योग के पास 12 लाख टन से ज्यादा अतिरिक्त स्टॉक है। इसके चलते मिलों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, जो अगले क्रशिंग सीजन की तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *