केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस का विवाद थमता नजर नहीं रहा है। अबतक उनके चार अतिरिक्त निजी सचिवों को हटा दिया गया है।
हालिया हटाए गए अतिरिक्त निजी सचिव (APS) का नाम सिद्धार्थ यादव है। भूपेंद्र यादव के ऑफ़िस से चार लोगों को अचानक हटाया जाना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (PMO) तक पहुंच गया है।
द इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के अनुसार, सिद्धार्थ यादव ने 1 जुलाई, 2024 को भूपेंद्र यादव के बतौर अतिरिक्त निजी सचिव जॉइन किया था। सिद्धार्थ यादव को ‘तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया’।

