गुजरात के वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी के बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने के बाद अब उनके उत्तराधिकारी की चर्चा शुरू हो गई है।

गुजरात के वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी के बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने के बाद अब उनके उत्तराधिकारी की चर्चा शुरू हो गई है।

हेमांग जोशी पिछले साल दिसंबर में गुजरात युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने थे।

ऐसे में वह नौ महीने बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। हेमांग जोशी के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश ने बीजेपी को गुजरात में इतिहास रचने का मौका दे दिया है।

बीजेपी के अभेद्य गढ़ और पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को होम स्टेट में अभी तक किसी भी महिला को युवा मोर्चा की कमान नहीं मिली है।

सूत्रों का कहना है कि राजकोट शहर बीजेपी की कार्यकर्ता और वर्तमान में गुजरात युवा मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. देवांगी मैयड नई और पहली महिला अध्यक्ष हो सकती हैं।

वह इंटरनेशनल योग ट्रेनर हैं। वह काफी वाकपटु भी हैं। संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं की अभ्यर्थी रह चुकीं डॉ. देवांगी मैयड पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं।

अगर उनकी या फिर अन्य महिला की इस पद पर नियुक्ति होती है तो यह पहला मौका होगा जब राज्य में युवा मोर्चा की कमान किसी महिला नेता के हाथों में होगी। डॉ. देवांगी मैयड इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। उनके 12 से अधिक फॉलोवर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *