निधि भारद्वाज बनीं नकुड़ की नई उप जिलाधिकारी

नकुड़

निधि भारद्वाज बनीं नकुड़ की नई उप जिलाधिकारी

नकुड़
सहारनपुर जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेश के तहत जिले में उप जिलाधिकारियों की नई तैनाती की गई है। आदेश के अनुसार श्रीमती निधि भारद्वाज को डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय) सहारनपुर से स्थानांतरित कर नकुड़ का नया उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है।नवीन तैनाती के बाद निधि भारद्वाज जल्द ही नकुड़ तहसील में कार्यभार ग्रहण करेंगी। वहीं, प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिले के अन्य उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। शासनादेश के अनुपालन में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *