BREAKING भगवानपुर
क्वांटम कॉलेज में झगड़ा करने वाले 04 आरोपी धारा 170 BNSS में गिरफ्तार
दिनांक 14-10-2026 को सूचना प्राप्त हुई कि शिव विहार कॉलोनी, मंडावर के पीछे क्वांटम यूनिवर्सिटी मंडावर में पढ़ने वाले तथा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून में पढ़ने वाले लड़कों में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर तत्काल मंडावर चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो मौके पर आपस में झगड़ा कर रहे 04 युवकों को शांति भंग के दृष्टिगत पुलिस द्वारा धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय उपजिलामजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:
- चिराग देशवाल (20) निवासी कंकरखेड़ा, मेरठ
- सार्थिक राठी (22) निवासी सालाहपुर, नकुड़, सहारनपुर
- प्रियांशु मित्तल (22) निवासी कपिल बिहार, सहारनपुर
- शिवम चौहान (22) निवासी उदयपार्क कॉलोनी, मोदीपुरम, मेरठ
पुलिस टीम: SI प्रमोद सेमवाल, कांस्टेबल विनय थपलियाल, कांस्टेबल अनिल तोमर

