कांवड़ मेले के दसवें दिन आज 55 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना

कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब

कांवड़ मेले के दसवें दिन आज 55 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना

अब तक 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना

हरिद्वार 08 अगस्त 2026

        मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के दसवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 55 लाख 40 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।


       पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 3 करोड़ 19 लाख 48 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।           हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।
      कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।


        जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *