चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रविवार को धर्मांतरण विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने शामली के आयुष मलिक और बागपत के तुषार चौहान से जुड़े मामलों पर खुलकर अपनी बात रखी।
इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण, कथित लव ओर मैडिकल जिहाद और कांवड़ यात्रा के दौरान पहचान छिपाकर कारोबार करने के मुद्दों को लेकर कई बयान दिए।
स्वामी यशवीर महाराज ने दावा किया कि शामली के आयुष मलिक की जल्द ही सनातन धर्म में वापसी होगी। उन्होंने कहा कि समाज और धार्मिक संगठनों सहित काउंसलर के लोग लगातार आयुष से संपर्क कर रहे हैं और उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। महाराज ने विश्वास जताते हुए कहा कि आयुष अधिक समय तक मुस्लिम धर्म में नहीं रहेगा और निकट भविष्य में उसकी घर वापसी संभव है। उन्होंने कहा कि आयुष मालिक उस समाज का बच्चा है जिस समाज के लिए कहावत है कि जाट मरा तब समझियो जब तेरहवीं हो जाए, इस लिए वो ज्यादा दिन तक मुस्लिम समाज में रहने वाला नहीं है इस लिए जल्द ही अपने घर वापसी होकर पिता के साथ रहेगा।

