UP- औरैया के एक गांव में बारात आयी. चढ़त, द्वारपूजा के बाद दुल्हन ने दूल्हे के जयमाला डाली. दूल्हे के जयमाल डालते वक्त उसने दुल्हन को कुछ कहा और उसी समय दारू की बदबू का भभका दुल्हन को रूह तक कंपा गया.
दुल्हन ने तुरंत शादी करने से इंकार कर दिया.
मान-मनव्वल भी हुई लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नही हुई. देर रात तक पंचायत बैठी मगर नतीजा नही निकला. एक-दूसरे पक्ष का सामान और खर्चा वापस हुआ और शराबी दूल्हा दुल्हन के बिना ही बारात लेकर वापस लौट गया.

