मनोज ठाकुर
Constitution Club नई दिल्ली में डॉ. चंद्र लाल भारती को राष्ट्र रत्न सम्मान 2026
नई दिल्ली/उत्तरकाशी। ग्राम ब्यांली, पट्टी बनाल, विकासखंड नौगांव (उत्तरकाशी) के मूल निवासी एवं वर्तमान में कुंआवाला निवासी डॉ. चंद्र लाल भारती को Constitution Club नई दिल्ली में राष्ट्र रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकार, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।
डॉ. भारती वर्तमान में लोक निर्माण विभाग (PWD), हरिद्वार में सिविल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं और सरकारी सेवा के साथ-साथ समाज में समानता, न्याय और मानव गरिमा के प्रति जागरूकता का कार्य कर रहे हैं।
सम्मान पर डॉ. भारती ने कहा – “यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन लोगों के संघर्ष का सम्मान है जो समानता और न्याय के लिए प्रयासरत हैं। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हर जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।”
उत्तरकाशी के ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। ब्यांली, नौगांव और पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।

