हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।MCH विंग ने 6 महीने में 25000 से अधिक मरीजों की सेवा की

सरकार के द्वारा महिला अस्पताल को पी पी मोड पर दिया जिसका लाभ हरिद्वार की जनता को मिला धर्मानगर हरिद्वार में बाढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी इसका लाभ उठाया

हरिद्वार में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की नई क्रांति — MCH विंग ने 6 महीने में दी 25,812 मरीजों को सेवाएं

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

उत्तराखंड सरकार और Novus Pathologies Private Limited (NPPL) के PPP मॉडल पर संचालित MCH विंग, चैन राय महिला जिला चिकित्सालय, बिरला घाट ने महज 6 महीने में (अप्रैल से सितंबर 2026) 25,812 मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं।

अस्पताल की उपलब्धियां बताती हैं कि जनता का भरोसा तेजी से बढ़ा है:

  • मासिक वृद्धि 6 गुना: अप्रैल 2024 में जहां 1,163 मरीज आए थे, वहीं सितंबर 2024 में यह संख्या बढ़कर 7,243 हो गई।
  • 16,074 OPD, 3,914 IPD और 5,639 इमरजेंसी केसों का सफल उपचार।
  • 1,597 सुरक्षित प्रसव — जिसमें 846 नॉर्मल डिलीवरी (NVD) और 751 LSCS शामिल हैं। 829 बेटे और 768 बेटियों ने जन्म लिया।

200 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल:
MCH विंग में OPD, IPD, Labour Room, NICU (30 बेड), ICU/HDU (32 बेड), OT, फार्मेसी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, 24×7 सेंट्रल ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, एंबुलेंस और HMIS इंटीग्रेटेड लैब रिपोर्टिंग जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रबंधन का विजन: “हरिद्वार क्षेत्र के हर परिवार को, चाहे उसकी भुगतान क्षमता कुछ भी हो, कैशलेस, उच्च गुणवत्ता वाली मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना।”

यह परियोजना 18 अक्टूबर 2025 से 30 वर्षों के लिए PPP मॉडल पर संचालित है और रजिस्ट्रेशन संख्या UK2026965 के तहत पंजीकृत है।

स्वस्थ माँ – स्वस्थ शिशु – स्वस्थ हरिद्वार के सपने को साकार करता MCH विंग, हरिद्वार।

संपर्क: 86799 00614 / 00615 | info@novuspathologies.com

MCHWingHaridwar #ChainRaiHospital #NovusPathologies #PPPModel #HaridwarHealth #UttarakhandGovt #PositiveNews #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *