धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए समर्थकों से उन्हें ‘हीरो’ नहीं बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मुझे हीरो मत बनाइए, यह गलती मत कीजिए। एक इंसान को हीरो बनाने की वजह से ही देश का कबाड़ा हुआ है। यह गलती दोबारा मत कीजिए।”
दीपके ने इस्तीफे का श्रेय अकेले खुद को दिए जाने से इनकार करते हुए व्यक्ति-केंद्रित राजनीति पर भी सवाल उठाए।
‘एक इंसान को हीरो बनाने से देश का कबाड़ा हुआ’… अभिजीत दीपके का इशारा आखिर किसकी तरफ था?

