BREAKING | धार्मिक प्रथाओं में पशु बलि पर रोक की मांग खारिज – सुप्रीम कोर्ट ने PIL की खारिज

गंगा न्यूज़ 24 • नई दिल्ली

BREAKING | धार्मिक प्रथाओं में पशु बलि पर रोक की मांग खारिज – सुप्रीम कोर्ट ने PIL की खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार 18 नवंबर को धर्म के नाम पर जानवरों को मारने / मंदिरों में पशु बलि पर देशव्यापी रोक लगाने वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी है।

किस बेंच ने सुनवाई की?
जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस आर महादेवन और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने यह आदेश दिया। विस्तृत आदेश का इंतजार है।

याचिका में क्या मांग थी?
एडवोकेट श्रुति बिष्ट की ओर से दाखिल याचिका में मांग थी कि –

  • Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960 की धारा 28 में संशोधन किया जाए
  • धारा 28 धार्मिक रीति-रिवाज के तहत जानवरों को मारने को छूट देती है, इसे हटाया जाए
  • धार्मिक समारोहों और मंदिरों में जानवरों को मारने से रोका जाए

याचिकाकर्ता का तर्क क्या था?

  • पशु बलि की प्रथा शुरू में कम हुई थी, लेकिन भारत के कई हिस्सों में अभी भी जारी है
  • हिमालयी क्षेत्र, नॉर्थ-ईस्ट, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में यह प्रथा चल रही है
  • जानवरों को मारना उनके अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का उल्लंघन है
  • यह मुद्दा सिर्फ पशु कल्याण नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक नैतिकता का भी है
  • संविधान के अनुच्छेद 51A(g) में हर नागरिक पर जीवों के प्रति दया का मूल कर्तव्य है

पहले भी हुई थी सुनवाई
इस मामले में मार्च में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच के सामने भी सुनवाई हुई थी।

कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। खारिज करने के विस्तृत कारण अभी सामने नहीं आए हैं।

केस का नाम – Shruti Bisht vs Ministry of Animal Husbandry

गंगा न्यूज़ 24

GangaNews24 #SupremeCourt #AnimalSacrifice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *