वाराणसी | 30 सितंबर 2026 | Ganga News 24
शंकराचार्य जी पधारे काशी, हुआ भव्य स्वागत
परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज छत्तीसगढ़ में चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान पूर्ण कर आज सायं काशी पधारे।
काशी पधारने पर संतों, भक्तों एवं काशीवासियों ने ब्रह्मचारी परमात्मानंद जी के अगुवाई में शहनाई, ढोल, नगाड़े, पुष्पवर्षा एवं जयकारे से भव्य स्वागत किया। श्रीविद्यामठ पहुंचने पर कमला प्रसाद मिश्रा एवं प्रेमलता मिश्रा ने चरण पादुका पूजन कर आरती उतारी।
मीडिया से वार्ता में शंकराचार्य जी ने कहा:
हम चातुर्मास्य पूर्ण कर काशी आए हैं और अब गौमाता के प्राणों की रक्षा एवं उनको राष्ट्रमाता बनाने की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। अभी भी आशा है कि सत्ता गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विपक्ष से बात आगे बढ़ाने का आग्रह करेंगे और सनातनियों को जागृत कर गौमाता का इतना वोट बना देंगे कि राजनीतिक दल मजबूर हो जाएंगे।

राम मंदिर चोरी मामले पर: मुख्यमंत्री के “दूध का दूध पानी का पानी” बयान पर कहा कि मुख्य लोगों को बचाकर कुछ को बलि का बकरा बना दिया है।
मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शंकराचार्य जी नवरात्र पर्यन्त काशी में विराजेंगे।
वाराणसी | 30 सितंबर 2026 | Ganga News 24
शंकराचार्य जी पधारे काशी, हुआ भव्य स्वागत
परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज छत्तीसगढ़ में चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान पूर्ण कर आज सायं काशी पधारे।
काशी पधारने पर संतों, भक्तों एवं काशीवासियों ने ब्रह्मचारी परमात्मानंद जी के अगुवाई में शहनाई, ढोल, नगाड़े, पुष्पवर्षा एवं जयकारे से भव्य स्वागत किया।
श्रीविद्यामठ पहुंचने पर कमला प्रसाद मिश्रा एवं प्रेमलता मिश्रा ने चरण पादुका पूजन कर आरती उतारी।