श्रीनगर गढ़वाल में पत्रकार गंगा असनोड़ा को रिपोर्टिंग से रोका गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर उठे सवाल

श्रीनगर गढ़वाल में पत्रकार गंगा असनोड़ा को रिपोर्टिंग से रोका गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर उठे सवाल

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में रीजनल रिपोर्टर की पत्रकार एवं संपादक गंगा असनोड़ा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बैकुंठ चतुर्दशी मेले में आगमन के दौरान रिपोर्टिंग करने से रोका गया।

इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया जा रहा है। पत्रकार संगठनों और पत्रकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना विभाग और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन को इस मामले पर जवाब देना होगा।

साथ ही, उत्तराखंड प्रेस क्लब देहरादून, डिजिटल पत्रकार संगठन, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और प्रदेश के अन्य सभी पत्रकार संगठनों को भी इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

ज्ञात रहे कि श्रीनगर में गंगा असनोड़ा उन चुनिंदा पत्रकारों में हैं, जो सत्ता के जनप्रतिनिधियों के सामने बेबाकी से सवाल पूछने का साहस रखती हैं। पिछली बार भी मुख्यमंत्री उनके सवालों से असहज नजर आए थे।

इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पत्रकारों ने कहा है कि वे पत्रकार गंगा असनोड़ा के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सवाल पूछना पत्रकार का अधिकार है और जवाब देना सत्ता की जिम्मेदारी। पत्रकारिता पर पहरा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

#PressFreedom #GangaAsnodha #SrinagarGarhwal #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *