बिहार में आरजेडी के बाद अब जेडीयू ने मांग कर दी है कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाया जाए.
जेडीयू के विधायक पंकज मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग भी यही चाहते हैं. पंकज मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार 20 सालों तक बिहार के सीएम रहे. उससे पहले केंद्र में मंत्री रहे, ऐसे में उनके अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए

