ऋषिकेश में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पंत द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान अवैध वाहन संचालन के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।नियमित जांच के दौरान हरियाणा राज्य के दो वाहन, जो ऋषिकेश से चारधाम यात्रा पर जा रहे थे, पकड़े गए। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने इन वाहनों को ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बुक किया था। जांच में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों का चालान कर उन्हें सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश परिसर में निरुद्ध कर दिया गया।वाहनों में सवार यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए अन्य वाहनों के माध्यम से चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया गया।इस संबंध में ऋषिकेश जीप कमांडर यूनियन के सचिव मुकेश तिवारी एवं डीलक्स टैक्सी मैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हेमंत डंग ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि पंत द्वारा चारधाम यात्रा में अवैध वाहनों के संचालन के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है जिससे परिवहन व्यवस्था में सुधार हो रहा है

