रानीपुर पुलिस ने शान्ति भंग में 02 व्यक्तियो को धर दबोचा
सेक्टर-4 पीठ बाजार में ठेली लगाने को लेकर B.H.E.L के सिक्योरिटी कर्मी से मारपीट करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कल दिनांक 18.01.2026 की सांय को कोतवाली रानीपुर को सेक्टर-4 पीठ बाजार में लडाई झगडे की सूचना मिली, जिस पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी, तो दो व्यक्ति 1-अयान पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला पाँवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष व 2-सुल्तान पुत्र शकील निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष बी0एच0ई0एल0 के सिक्योरिटी गार्ड सौरभ ओझा के साथ पीठ में ठेली लगाने को लेकर लडाई झगडा व आमदा फौजदारी रहे थे, पुलिस ने मौके पर दोनो व्यक्तियो को काफी समझाया गया, लेकिन दोनो व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग एवं गाली गलौच कर मारपीट एवं आमदा फौजदारी होने लगे, जिस पर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनो अयान व सुल्तान उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियो को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।”
गिरफ्तार आरोपी
1- अयान पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला पाँवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष
2- सुल्तान पुत्र शकील निवासी मौहल्ला पाँवधोई थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष1- हे0का0 262 जितेन्द्र चौधरी, कोतवाली रानीपुर
2- कानि0 409 प्रेम सिंह, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
रानीपुर पुलिस ने शान्ति भंग में 02 व्यक्तियो को धर दबोचासेक्टर-4 पीठ बाजार में ठेली लगाने को लेकर B.H.E.L के सिक्योरिटी कर्मी से मारपीट करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

