मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास के मास्टर प्लान की समीक्षा की।

🔴 GANGA NEWS 24 | DEHRADUN – CM DHAMI | 11 Sept 2026

ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास के मास्टर प्लान की समीक्षा की।

सीएम ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को विशेष प्रमुखता देते हुए विकसित किया जाए। यहां उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध एवं अध्ययन की व्यवस्था हो, जो भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शोध के बीच सेतु बने।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परिसर का वास्तुशिल्प प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य शैली में हो, बाहरी स्वरूप में प्राचीन परंपरा की झलक हो जबकि सुविधाएं आधुनिकतम हों। सभी कार्य चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से 2 वर्ष में पूरे किए जाएं।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव धीराज गर्ब्याल, HRDA उपाध्यक्ष सोनिका, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित (वर्चुअल) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

GangaNews24 #CMPushkarDhami #Rishikul #Haridwar #AyurvedaYoga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *