सहारनपुर को मिले नए डीआईजी, आशीष तिवारी संभालेंगे रेंज की कमान

सहारनपुर को मिले नए डीआईजी, आशीष तिवारी संभालेंगे रेंज की कमान

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई 28 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में सहारनपुर परिक्षेत्र की पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया गया है।

शासन ने सहारनपुर के वर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह का तबादला आगरा परिक्षेत्र के डीआईजी पद पर कर दिया है। उनकी जगह तकनीकी सेवाओं में तैनात तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी को सहारनपुर परिक्षेत्र का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।

आशीष तिवारी का सहारनपुर से रहा है पुराना नाता

नवनियुक्त डीआईजी आशीष तिवारी के लिए सहारनपुर नया नहीं है। वे इससे पूर्व सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति को बेहद करीब से देखा और संभाला है। जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय चुनौतियों का उन्हें गहरा अनुभव है।

GangaNews24 #Saharanpur #DIG #UPPolice #Transfer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *