गंगा न्यूज़ 24
हरिद्वार, 28 नवंबर 2026
हरिद्वार में कल PCS प्री परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर में धारा 163 लागू
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को जनपद हरिद्वार के तहसील हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत 15 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराया जाएगा।
यह जानकारी उप जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार नीतू डागर ने दी।
परीक्षा का समय –
प्रथम सत्र – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय सत्र – दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
ये हैं परीक्षा केंद्र –
स्प्रिंग फील्ड स्कूल बहादराबाद, फेरुपुर डिग्री कॉलेज, पुलिस मॉडर्न स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिवडेल स्कूल, माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, जीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जगतगुरु श्रीचंद्र भगवान इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दा ऑक्सफोर्ड स्कूल, विद्यामंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिमालयन मॉडर्न हाई स्कूल बहादराबाद।
धारा 163 लागू –
परीक्षा को नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 163 लागू की गई है।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत पारित आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास 200 मीटर की सीमा के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा उनकी पूर्वानुमति के बिना 5 या 5 से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे, न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे और न ही जुलूस आदि निकालेंगे।
कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के आस-पास अपने किसी कार्यक्रम द्वारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नहीं भड़काएगा और कोई ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे सार्वजनिक लोक शांति भंग होना सम्भावित हो। परीक्षा केंद्र पर एवं उसके आस-पास 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निर्धारित मानकों से अधिक किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण पूर्णतः प्रतिबन्धित होगा। परीक्षा केंद्रों पर लाठी, चाकू, तलवार, भाला, आग्नेयशास्त्र जैसे बन्दूक, पिस्टल आदि विस्फोटक पदार्थ जैसे तेजाब, पैट्रोल आदि लेकर नहीं चलेगा और न ही अपने पास रखेगा।
परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की परिधि में शांति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा केंद्र परिसर के अन्तर्गत परीक्षार्थी को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र परिसर में किसी भी व्यक्ति एवं परीक्षार्थी को सेलुलर फोन तथा पेजर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उक्त आदेशों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

