वार्ड नंबर 60 की निर्दलीय पार्षद आकर्षिका शर्मा ने रानीपुर विधानसभा से की दावेदारी
हरिद्वार। वार्ड नंबर 60 की निर्दलीय पार्षद आकर्षिका शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र रानीपुर भेल (26) से दावेदारी पेश की है।
रानीपुर की सेवा और विकास के संकल्प के साथ, माँ गंगा के आशीर्वाद से उन्होंने जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी को अपना आवेदन सौंपा।
उन्होंने कहा कि इस पहल में उन्हें सभी का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैं आज ही नहीं, बल्कि हमेशा आप सभी की आभारी रहूँगी।

