जनपद सहारनपुर
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद माता शाकम्भरी में देवी दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगाई गई है।
सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी तथा पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन द्वारा भूरा देव से पहले ही श्रद्धालुओं को रोक दिया जा रहा है। मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।
श्रद्धालुओं से अपील है कि मौसम ठीक होने तक यात्रा स्थगित रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

