राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान मजदूर संगठन के अरुण शर्मा जी ने मुख्यमंत्री को दी दीपावली की शुभकामनाएं
देहरादून में भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा जी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
इस दौरान अरुण शर्मा जी ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दी।
मुलाकात के दौरान किसानों के विषय में काफी लंबी बातचीत हुई। किसानों की समस्याओं, उनकी मांगों और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

अरुण शर्मा जी ने कहा कि किसान संगठन हमेशा किसानों के हित के लिए सरकार के साथ सकारात्मक संवाद करता रहेगा।
PushkarSinghDhami #ArunSharma #BhartiyaKisanMazdoorSangathan #Diwali #Uttarakhand #GangaNews24

