भगवान धन्वंतरि भारतीय चिकित्सा के जनक माने जाते हैं। धनतेरस पर्व पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। वाराणसी में धन्वंतरि की लोगों को निरोगी और स्वस्थ बनाए रखने की परंपरा का निर्वाह आज भी हो रहा है।
इस प्राचीन शहर में एक परिवार 10 पीढ़ियों से लोगों की बीमारियां दूर कर रहा है और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए मार्गदर्शन कर रहा है। इस परिवार का लंबा इतिहास है। इस परिवार से भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तक इलाज करा चुके हैं।
धर्म, मोक्ष, आध्यात्म, शिक्षा और कला के केंद्र के रूप में बनारस पूरे दुनिया में प्रसिद्ध है। लेकिन बनारस की तंग गलियों में एक और विधा है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह विधा है चिकित्सा शास्त्र की। भगवान धन्वंतरि और महर्षि चरक भारतीय चिकित्सा के जनक माने जाते हैं। उन्हीं के ज्ञान से प्रभावित होकर काशी का एक परिवार 10 पीढ़ियों से प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति से जुड़ा हुआ है।
Dhanteras #Dhanvantari #Ayurveda #VaranasiHeritage #GangaNews24