मिलावट के नाम पर जहर बेचना बड़ा पाप’, पतंजलि विवाद में बृजभूषण के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम

‘मिलावट के नाम पर जहर बेचना बड़ा पाप’, पतंजलि विवाद में बृजभूषण के समर्थन में उतरे आचार्य प्रमोद कृष्णम

कैप्शन:

पतंजलि उत्पादों में मिलावट को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रीकल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान का समर्थन किया है।

आचार्य ने X और फेसबुक पर पोस्ट कर कहा – यदि शुद्ध देशी घी के नाम पर मिलावट कर उत्पाद बेचा जा रहा है, तो यह गंभीर और दंडनीय है, यह सीधे लोगों की जिंदगी और मौत से जुड़ा विषय है।

उन्होंने बृजभूषण को जिम्मेदार और देशभक्त नेता बताया और मामले की गंभीर जांच की मांग की। अपनी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और CBI को भी टैग किया है।

बता दें, पतंजलि फूड्स ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि दावा दायर किया है।

PramodKrishnam #BrijBhushanSharanSingh #Patanjali #GangaNews24

संपादक: कुलदीप शर्मा 9760008162

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *