GANGA NEWS 24 OFFICIAL | 17 सितम्बर 2026 | HARIPUR KALSI, DEHRADUN
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण
एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में 2100 दीपों से यमुना तट रोशन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु-संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के साथ माँ यमुना की आरती में प्रतिभाग किया।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा 7.52 करोड़ की लागत से विकसित 170 मीटर लंबा, 15 मीटर चौड़ा स्नान घाट जनता को समर्पित किया गया।

विशेषताएं: 2 RCC सुरक्षा दीवारें, 4 आरती स्थल, 25 सोलर लाइट, 12 बेंच, 300 मीटर SS रेलिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल।

अब यहां रोजाना आरती का आयोजन संभव होगा, जिससे आस्था के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


