📰 कुंभ 2027 – विकास के बीच कांगड़ी श्यामपुर आज भी अछूता
मनोज ठाकुर
हरिद्वार | कुंभ 2027 को लेकर हरिद्वार में जहाँ युद्धस्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं – जगह-जगह नए पुल, सड़कें और घाटों का सौंदर्यीकरण – वहीं गंगा किनारे बसा कांगड़ी श्यामपुर क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से अछूता नजर आ रहा है।
गंगा नदी के किनारे आश्रम और धुर्व चैरिटेबल हॉस्पिटल चलाने वाले महामंडलेश्वर स्वामी बालक दास जी महाराज ने Ganga News 24 से बातचीत में कहा –
“कुंभ के नाम पर हरिद्वार से देवप्रयाग तक विकास हो रहा है, जो सौभाग्य की बात है। BJP सरकार सनातन धर्म को बढ़ावा दे रही है। लेकिन हरिद्वार से मात्र 3 किलोमीटर दूर हमारा श्यामपुर – सजनपुर पीली क्षेत्र अति पिछड़ा है। यहाँ हाथियों का आतंक है, 4-5 दिन पहले ही एक व्यक्ति को हाथी ने मार दिया।”
महाराज जी की प्रमुख मांगें:
1. पहली महिला कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह की तारीफ: महाराज जी ने कहा हरिद्वार के इतिहास में पहली बार महिला कुंभ मेला अधिकारी बनकर आईं श्रीमती सोनिका सिंह अच्छा काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें यहाँ आकर निरीक्षण करना चाहिए।
2. बिजली और तारबाड़ की मांग: जंगल से सटे इस क्षेत्र में रात को अस्पताल आने वाले मरीजों पर हाथी, बाघ, जंगली सुअर हमला कर देते हैं। कुंभ बजट से यहाँ लाइट और हाथी रोकने के लिए तारबाड़ लगाई जाए।
3. शराब ठेका हटाने की मांग: कुंभ क्षेत्र के अंदर ही शराब का ठेका चल रहा है, इसे तुरंत हटाया जाए।
महाराज जी ने कहा – “हमें बड़ा अस्पताल नहीं चाहिए, लेकिन यहाँ हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं। कम से कम सड़क, पानी, लाइट तो मिले। ये श्री यतीश्वरानंद जी महाराज का कार्यक्षेत्र है, यहाँ विशेष सुविधा होनी चाहिए।”
Ganga News 24 इस मुद्दे को प्रशासन तक पहुंचाएगा।

