मनोज ठाकुर
कुंभ मेला 2027: फुटपाथ में बजरी की जगह मिट्टी!
हरिद्वार – कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। देवपुरा चौक से आर्य नगर चौक तक बन रहे फुटपाथों पर बजरी-पत्थर की जगह मिट्टी भरकर घटिया सामग्री से काम हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी पैसे का खुला दुरुपयोग हो रहा है, पैसों की बंदरबांट चल रही है। पक्के फुटपाथ बनाकर कल अतिक्रमण को बढ़ावा दिया जाएगा, सड़कें छोटी हो रही हैं लेकिन कोई जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार नहीं।
मेला प्रशासन दिन-रात काम में व्यस्त दिख रहा है लेकिन जनवरी 2027 में कुंभ शुरू होना है, तब तक सारे काम पूरे होंगे या नहीं, ये भगवान भरोसे है।

