दो सगे भाई एक ही रेंज में SP-DM, चर्चा में जोड़ी
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में इन दिनों दो सगे भाइयों की जोड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है।
2011 बैच के चर्चित IPS डॉ. अजय पाल शर्मा वर्तमान में प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (DIG) हैं, वहीं उनके छोटे भाई 2016 बैच के IAS डॉ. अमित पाल शर्मा कौशांबी जिले के DM हैं। प्रयागराज और कौशांबी दोनों सटे जिले हैं, इसलिए एक ही क्षेत्र में दोनों भाइयों की तैनाती खासी सुर्खियां बटोर रही है।

