हरिद्वार ब्रेकिंग: शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, तीन नकाबपोश फरार

हरिद्वार ब्रेकिंग: शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, तीन नकाबपोश फरार

हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार शाम 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे हैप्पी पर दो फायर किए और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह और एसएसआई अशोक सिरसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है, जांच जारी है।

HaridwarBreaking #Bahadrabad #Shantarshah #CrimeNews #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *