हरिद्वार – ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 चालान, 21 वाहन सीज

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और ARTO (प्रवर्तन) नेहा झा के निर्देश पर ARTO निखिल शर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान।
44 ई-रिक्शा, 38 तिपहिया सहित 82 ई-रिक्शा-तिपहिया के चालान – ओवरलोड, बिना लाइसेंस, बीमा, परमिट, कर के विरुद्ध कार्रवाई। कुल 179 वाहनों के चालान, 21 सीज, 65 के दस्तावेज इम्पाउंड।

टीम में इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी, टास्क फोर्स मुकेश भारती और बाइक स्क्वाड।

अभियान: हरिद्वार-देहरादून मार्ग, सिडकुल, रानीपुर मोड़, रावली महदूद, चंडी चौक, बहादराबाद, NH-34
आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

