केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

:


🟠 GANGA NEWS 24 | DELHI BREAKING

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान सहकारिता सहित विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

डॉ. रावत ने बताया कि उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना एवं मिलेट्स मिशन की प्रगति से भी अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन के विस्तार के लिए डॉ. रावत की पीठ थपथपाई।

📍 नई दिल्ली / देहरादून

GangaNews24 #AmitShah #DhanSinghRawat #Uttarakhand #Dehradun #DelhiNews #Sahkarita #BreakingNews


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *