राजधानी दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होने वाली 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियों को लेकर पुण्यदाई सेवा समिति न्यास की महत्वपूर्ण बैठक श्री उदासीन नया अखाड़ा के कोठारी नितिन दास के कार्यालय पर आयोजित की गई।

🔴 GANGA NEWS 24 | HARIDWAR – SATIGHAT KANKHAL | DHARMIC BREAKING

26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा को लेकर हरिद्वार में बैठक – 9 अक्टूबर को सतीघाट कनखल में होगा विसर्जन

हरिद्वार। राजधानी दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होने वाली 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियों को लेकर पुण्यदाई सेवा समिति न्यास की महत्वपूर्ण बैठक श्री उदासीन नया अखाड़ा के कोठारी नितिन दास के कार्यालय पर आयोजित की गई।

न्यास के संस्थापक अध्यक्ष रवींद्र गोयल ने बताया कि यात्रा 8 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से रवाना होगी और 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सतीघाट, कनखल में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ अस्थि कलश गंगा में प्रवाहित किए जाएंगे।

8 अक्टूबर को गुरुकुल नारसन बॉर्डर पर कलशों को श्रद्धांजलि अर्पित कर ससम्मान हरिद्वार लाया जाएगा। 9 अक्टूबर को झांकियों के साथ सतीघाट पर 100 किलो दूध की धारा, मंत्रोच्चार और संतों के आशीर्वचन के साथ विसर्जन होगा।

अब तक 1,69,818 अस्थि कलशों का विसर्जन कराया जा चुका है। इस पुनीत कार्य में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेंद्र एवं यात्रा संयोजक महामंत्री विजय शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है।

GangaNews24 #Haridwar #AsthiKalashYatra #SatiGhat #Kankhal #PunyadaiSevaSamiti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *