Ganga News 24
कांग्रेस पार्षदों ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह (IAS) से की मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर सौंपा प्रस्ताव
हरिद्वार, (Ganga News 24) – कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह (IAS) से मेला नियंत्रण भवन (CCR) में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मेलाधिकारी का स्वागत किया और हरिद्वार शहर की जनहित से जुड़ी समस्याओं व स्थानीय विकास कार्यों को लेकर एक प्रस्ताव पत्र सौंपा।

मुख्य मांगें जो मेलाधिकारी के समक्ष रखी गईं –
1. पूर्व प्रस्तावों पर जवाबदेही: पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर अब तक कार्रवाई न होने की जानकारी ली तथा उन पर तत्काल काम शुरू करने की मांग।
2. सड़क और ड्रेनेज निर्माण: विभिन्न वार्डों की आंतरिक सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज सिस्टम को तत्काल दुरुस्त किया जाए।
3. लाइटिंग और सौंदर्यीकरण: मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों पर फैंसी पोल लाइट्स लगाई जाएं तथा धार्मिक स्थानों पर भव्य वॉल पेंटिंग्स करवाई जाएं।
4. जनसुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर: श्रद्धालुओं व स्थानीय जनता की सुविधा के लिए शहर में वाटर पॉइंट्स, बैठने के लिए बेंच, नए चौकों का निर्माण तथा पार्कों का सौंदर्यीकरण।
5. पेयजल और स्वच्छता: कुंभ के दौरान स्थानीय क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति और अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित हो।
कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह (IAS) ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पूर्व के लंबित मामलों सहित जनहित से जुड़े सभी व्यावहारिक कार्यों को कुंभ मेले की आगामी कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित रहे –
महावीर वशिष्ठ, विवेक भूषण, इंजी. मयंक सिंह, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अरशद ख्वाजा, सुनील सिंह, पुनीत कुमार, सुमित त्यागी, इदरीश मंसूरी, सनी, नौमान अंसारी, अकरम अंसारी और लाली।
– Ganga News 24 – Kuldeep Sharma | Haridwar

