राहुल गांधी धर्मशास्त्र विरोधी मानसिकता छोड़ें – शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
ज्योतिर्मठ / बेमेतरा। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शंकराचार्य ने राहुल गांधी से धर्मशास्त्र विरोधी मानसिकता और असत्य एवं भ्रम वाला प्रचार बंद करने को कहा है।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से जारी एक प्रेस नोट में शंकराचार्य ने राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति पर की गई बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मनुस्मृति को लेकर की गई टिप्पणियां तथ्यों से परे हैं और सनातन धर्म का अपमान करने वाली हैं।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता सनातन विरोधी प्रतीत होती है। मनुस्मृति जैसे धर्मग्रंथों पर बिना अध्ययन के टिप्पणी करना समाज में भ्रम फैलाना है।
शंकराचार्य ने मांग की है कि राहुल गांधी सनातन ग्रंथों पर अनर्गल बयानबाजी बंद करें और सनातन परंपरा का सम्मान करें
- शंकराचार्य का राहुल पर हमला – सनातन विरोधी मानसिकता छोड़ें राहुल गांधी
- मनुस्मृति पर बयान से नाराज हुए शंकराचार्य, राहुल को दी नसीहत
- राहुल गांधी असत्य प्रचार बंद करें – ज्योतिर्मठ शंकराचार्य

