मैडम ने अपने पद का दुरुपयोग कर गरीब आदमी को सताने का काम किया अब निलंबित होकर पछता रही है.

ये मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत महिला अधिकारियों में से एक है इनका नाम नेहा है। नेहा जी पहले एयर इंडिया में एयर होस्टेस का कार्य करती थी।
नेहा ने एयर होस्टेस की जॉब छोड़ के MPPSC की तैयारी आरंभ की। तीन साल के कठिन परिश्रम के बाद 2016 में MPPSC-2012 की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 20वां रैंक हासिल की। नेहा को डीएसपी पोस्ट मिला।

इनके पास अप्रैल 2026 में एक हत्या का केस आया। जिसमें रमेश लोधी नाम का व्यक्ति नामज़द था। ये रमेश से बोली कि मैं तुम्हारा नाम चार्जशीट में नहीं डालूँगी। और 90 दिन तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुआ तो तुमको डिफॉल्ट बेल मिल जाएगा। और इस प्रक्रिया के लिए रमेश लोधी से 15 लाख रुपये मांगे। लोधी ने ये रक़म देने में असमर्थता जताई।

मैडम जी बेचारे रमेश लोधी को अपने साथ अपने घर ले आई और दो दिन तक कमरें में बंद रखी। फिर उससे कहा कि तुम्हारा कन्हवारा में 2.15 हेक्टेयर जमीन है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। उसे बेच दो और हमें पैसे दे दो।
रमेश जी ने जमीन बेचने से मना कर दिया तो मैडम जी ने अपने तरीके से लोधी जी का लोधा निकाल दिया और करोड़ो की जमीन अपने ही डमी आदमी के नाम बिकवा दिया, जमीन की रजिस्ट्री 18 लाख में हुई। बाकी पैसे बाद में देने की बात हुई।

बाकी पैसे ना मिलने पर रमेश लोधी के बेटे आकाश लोधी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर में शिकायत कर दी। मिस चूंकि CSP लेवल की अधिकारी थी तो मामला तुरंत आईजी तक पहुँच गया। फिर तुरंत ही जांच बिठा दी गई।

जांच में पता चला कि जिस मारूफ़ के नाम जमीन करवाई, उसके खाते में रजिस्ट्री वाले दिन मात्र 3,036 रुपये ही रुपए थे। इसके अकाउंट में CSP साहिबा के अत्यंत घनिष्ठ मित्र क्षितिज राज बारापात्रे के अकाउंट से 15 लाख ट्रांसफर करवाये गए और बाकी 3.2 लाख कैश दिए गए।

जांच में ये भी पता चला है कि इसके अलावा मैडम हाइवा, ट्रक, ट्रेलर आदि गाड़ियों को रात-रात में रोक-रोक के 25-30 हजार भी वसूलती थी।

मैडम की इस सामाजिक उत्थान में किये गये कार्य का प्रसाद इन्हें निलंबित कर दिया गया है साथ ही इनके कार्यालय को भी सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *