राजस्थान के दौसा की रहने वाली IAS बेटी कविता मीणा इन दिनों यूपी में अपनी संवेदनशीलता को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

राजस्थान के दौसा की रहने वाली IAS बेटी कविता मीणा इन दिनों यूपी में अपनी संवेदनशीलता को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

कविता अब यूपी कैडर में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर हापुड़ जिले की जिम्मेदारी निभा रही है।

दरअसल, उनका हापुड में बाढ़ पीड़ितों से हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो काफी सुर्खियों में हैं। जानिए राजस्थान की बेटी कविता मीणा की जर्नी।

हुई लव मैरिज, बनी यूपी की बहू कविता मीणा
IAS कविता मीणा जिनका जन्म 16 अगस्त 1991 को हुआ। वह मूल रूप से दौसा जिले की रहने वाली हैं। कविता मीणा ने 2015 में यूपीएससी एग्जाम पहले ही प्रयास में क्लियर किया। इसमें उन्होंने 50 वीं रैंक मिली। इसके बाद उन्हें यूपी कैडर आवंटित किया गया। कविता मीणा ने लव मैरिज की है। अपनी ट्रेनिंग पीरियड के दौरान उनका यूपी के रहने वाले बैचमेट IAS अनुपम मिश्रा से मिलना हुआ। उनकी यह मुलाकात बेहद खास बन गई और उन्होंने ट्रेनिंग पीरियड में ही लव मैरिज कर ली। कविता के पति अनुपम मिश्रा भी 2016 बैच के IAS है, जो केरल कैडर में कार्यरत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *