उत्तर प्रदेश के मथुरा में के गोवर्धन क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
यहां ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के जरिये ऊंचे पैकेजों पर काम करने वालीं B.Tech पास युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक फर्जी साधु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी साधु खुद एक मैकेनिकल इंजीनियर है, जो युवतियों को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। वह अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की बहन ने एसएसपी श्लोक कुमार को एक प्रार्थना-पत्र सौंपा।
शिकायत के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है, जो 15 मई को मथुरा आई थी।
मथुरा के राधाकुंड में पीड़िता की IOCL में इंटर्नशिप कर रही बहन एक साधु के मकान में किराए पर रहती थी। यहां पीड़िता बहन के साथ अपना जन्मदिन मनाने आई थी।

